छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, एक जवान के शहीद होने की खबर.

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक 5 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, वहीं एक जवान शहीद हो गया है और एक अन्य घायल है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग अभी भी जारी है।

Advertisement

मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने की है। जानकारी के मुताबिक DRG, STF और कोबरा की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान घने जंगलों में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब दिया। मुठभेड़ के अभी भी जारी रहने की खबर है। इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है और आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने की तैयारियाँ की जा रही हैं, जबकि घायल जवान का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button