छत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब भट्टी के पास युवक से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला शराब भट्टी के सामने एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार युवक से चार आरोपियों ने मारपीट कर नगदी और सोने की अंगूठी लूट ली। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मनीष कुमार कश्यप, जो अभिषेक विहार निवासी हैं जो एक निजी कम्पनी में मैनेजर हैं, घटना शाम 4 बजे की है। मनीष अपने काम से घर लौट रहे थे, तभी मंगला शराब दुकान के सामने चार युवकों ने उन्हें रोक लिया।

Advertisement

आरोपियों ने मनीष के साथ मारपीट की, जिससे वे बाइक से गिर गए। इस दौरान आरोपियों ने उनके जेब से पर्स जिसमें 2000 नगद थे, और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूट ली।

रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश की और
पुलिस ने मामले में मोनू गौतम, अमीर खान और उनके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button