छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज नहीं होगी रजिस्ट्री, कार्यालय रहेंगे बंद..

प्रदेशभर में सभी पंजीयन कार्यालय आज बंद रहेंगे. इस वजह से पूरे छत्तीसगढ़ में पंजीयन कार्य बंद रहेगा।
पंजीयन विभाग ने अपॉइंटमेंट बुक करने वाले पक्षकारों को पहले ही मैसेज कर जानकारी दे दी है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है.
जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्री के साथ-साथ तत्काल नामांतरण की प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा, पंजीयन कार्यालयों में नई गाइडलाइन तैयार करने और जमीन के नए गाइडलाइन रेट की समीक्षा का काम भी किया जाएगा.




