जशपुर

VIDEO : जशपुर के नदी में मिली अमेरिकन मछली…..

Advertisement

जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र की दोड़की नदी में एक अनोखी मछली मिलने से हड़कंप मच गया है। यह मछली अमेरिकन प्रजाति की “सकरमाउथ कैट फिश” है, जो सामान्यतः अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है।

Advertisement

बगीचा क्षेत्र के जलदेव भगत नामक मछुआरे को मछली पकड़ने के दौरान जाल में यह अजीब मछली मिली। जलदेव ने जब इसे विशेषज्ञों को दिखाया, तो पता चला कि यह “सकरमाउथ कैट फिश” है।

इस अनोखी मछली को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है। मछली का यहां मिलना वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए शोध का विषय बन सकता है।

यह मछली जशपुर जिले के जलवायु और जल स्रोतों में बदलाव का संकेत भी हो सकती है। विशेषज्ञ इसकी मौजूदगी का कारण और प्रभाव जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button