एमसीबी

गैंगरेप के सभी आरोपी हुए सस्पेंड…..

मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में भरतपुर ब्लाक के देवगढ़ हाईस्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर स्कूल की एक 11 क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुशवाहा, शिक्षक रावेंद्र कुशवाहा और शिक्षक कुशल सिंह परिहार के एक वनकर्मी बनवारीलाल भी इस कांड में शामिल है।

Advertisement

चारों लोग सप्ताहभर से उक्त छात्रा को एक किराए के कमरे में ले जाकर रेप कर रहे थे। बताया गया है कि, शिक्षक राघवेंद्र कुशवाहा ने छात्रा का कोई वीडियो बना लिया था। उसी की आड़ में छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहे थे।

Advertisement

यह भी कहा जा रहा है कि, शिक्षकों ने छात्रा को धमकी भी दी थी। शिक्षकों ने इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मार डालने की चेतावनी दी थी। फिलहाल जनकपुर पुलिस इन तीनो शिक्षकों पर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button