छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण गोयल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर


Advertisement


रायपुर – CGPSC घोटाला मामले में CBI ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सोमवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों को रायपुर की सेंट्रल जेल में रखा जाएगा।

Advertisement

CBI ने टामन सिंह सोनवानी और श्रवण गोयल को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, 19 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। इस दौरान CBI ने उनसे CGPSC घोटाले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की।

टामन सिंह सोनवानी पर रिश्तेदारों और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

Related Articles

Back to top button