छत्तीसगढ़

मेडिकल संचालक ने हॉस्टल वॉर्डन को लगाया इंजेक्शन, हुई मौत….

बलरामपुर में गलत इलाज कराने से महिला की मौत हो गई। हॉस्टल अधीक्षिका गायत्री मिंज उम्र 40 साल पाइल्स की बीमारी का शिकार थीं। वह अपना इलाज कराने के लिए पति के साथ शंकरगढ़ के लक्ष्मी मेडिकल स्टोर गईं। जहां मेडिकल संचालक अशोक बंगाली ने महिला को दर्द का इंजेक्शन दिया।

Advertisement

इंजेक्‍शन देने के बाद से ही गायत्री मिंज के हाथ-पैर में सूजन आने लगी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां हॉस्‍टल वार्डन ने रास्‍ते में ही दम तोड़ दिया। अब इस मामले में परिजनों ने घटना की शिकायत शंकरगढ़ थाने में की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button