देश

झारखंड में फंसे राहुल गांधी…..हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोका गया

झारखंड में 20 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव अभियान जोरों पर है। बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष शुक्रवार को गोड्डा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे से फंसे हुए हैं। हेलीकॉप्टर को ATC से क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को ATC से मंजूरी न मिलने के कारण महागामा से उड़ान भरने से रोक दिया गया। इसकी वजह से वह हेलीकॉप्टर में काफी देर तक बैठे रहे और उड़ान भरने का इंतजार करते रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button