देश

आप के महेश खींची बने दिल्ली के नए मेयर..

दिल्लीः आम आदमी पार्टी के पार्षद महेश खींची को दिल्ली का नया मेयर चुना गया है। मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े जिनमें से दो इनवैलिड घोषित कर दिए गए।

Advertisement

आप उम्मीदवार महेश को 133 वोट मिले तो बीजेपी प्रत्याशी को 130 मत मिले। बीजेपी ने आप को मेयर चुनाव में कड़ी फाइट दी। बीजेपी को मात्र तीन वोट से हार मिली

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी के पास केवल 120 वोट थे। इसके बावजूद बीजेपी को 10 वोट ज्यादा मिले। इसका मतलब यह हुआ कि आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।

जानकारी के अनुसार, संख्या बल के हिसाब से आम आदमी पार्टी के पास 142 वोट थे जिनमें से तीन राज्यसभा सांसद, 13 विधायक और 126 पार्षद शामिल हैं। जबकि बीजेपी के पास सात लोकसभा सांसद और 114 पार्षदों के समर्थन से 122 वोट हैं।

Related Articles

Back to top button