छत्तीसगढ़

इतने दिनों के लिए बढ़ी विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड….

बलौदाबाजार हिंसा में गिरफ्तार भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 14 नवंबर तक बढ़ गई है।

Advertisement

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने चालान पेश करने के लिए और समय की मांग की। जिस पर उनके वकील अनादी शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की। लेकिन पुलिस की मांग मानते हुए माननीय जज ने देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 3 दिन और बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। बमाया जा रहा है कि, अब उन पर अभियोग पत्र पुलिस के द्वारा 14 नवंबर को पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button