देश

अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र..

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। राजनीतिक गठबंधन भी तैयार हो चुकी है। इस बीच 20 नवंबर को मतदाना अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

Advertisement

इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र में भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया है।

Advertisement

बता दें कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। इस दौरान अमित शाह के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

संकल्प पत्र की खास बातें

– महाराष्ट्र में कौशल जनगणना की जाएगी

– छत्रपति शिवाजी आकांक्षा केंद्र बनाया जाएगा

– स्वामी विवेकानंद फिटनेस कार्ड लॉन्च किया जाएगा

– शिव कालीन गढ़ और किलों को बढ़ावा दिया जाएगा

– वंचितों, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएग

Related Articles

Back to top button