देश

कमरे में लटकी मिली 25 वर्षीय इन्फ्लुएंसर की लाश..

गुरुग्राम से दुखद घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली आरजे और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की मौत की खबर ने लोगों को हैरान किया है। रेडियो जॉकी और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह गुरुग्राम में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं।

Advertisement

उनकी लाश कमरे में लटकी मिली। इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली सिमरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अपने कंटेंट से लोगों का दिल जीत लेती थीं।

Advertisement

अब हाल में ही उनकी मौत की खबर ने उनके परिवार के साथ ही उनके चाहने वालों को भी निराश किया है।

‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से सिमरन सिंह मशहूर हुई थीं। लोकप्रिय फ्रीलांस रेडियो जॉकी गुरुग्राम में रहती थीं। ये हादसा बीते दिन यानी बुधवार का बताया जा रहा है।

परिवार ने सिमरन के शव को रिकवर कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। सिमरन सिर्फ 25 साल की थी और छोटी सी उम्र में ही उनका दुनिया को अलविदा कह देना परिवार के लिए गहरा सदमा है।

सिमरन सिंह मूल रूप से जम्मू की रहने वाली थीं। उनके चाहने वाले उन्हें जम्मू की धड़कन कहते थे। छोटी सी उम्र में ही सिमरन सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन गई थीं।

Related Articles

Back to top button