बेमेतरा

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 25 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर….

बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन के पलटने से 25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी इलाके की है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया और उनकी देखरेख सुनिश्चित की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button