अम्बिकापुर

थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत….

सरगुजा जिले में धान मिसाई करने वाली थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ग्रामीण का नाम 40 वर्षीय महेश्वर कोरवा उर्फ मज़ाना पिता लुकसाय कोरवा था। वह मजदूरी करता था। वह ग्राम तेलाइधार छोटे पुटुकेला का रहने वाला था। बताया जा रहा कि, मंगलवार को अपने पड़ोसी के घर थ्रेसर मशीन से धान मिसाई कर रहे था। तभी अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। धान के फसल के साथ ही मशीन के अंदर जा समा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मशीन से बाहर निकालने के कोशिश की जा रही है। धान मिसाई में लगा थ्रेसर ग्राम पंचायत तेलईधार के पूर्व सरपंच नरेश कुजूर की बताई जा रही है। फिलहाल सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button