खेल

आईपीएल की रिटेंशन लिस्ट आई सामने….इन खिलाड़ियों को रखा गया बरकरार

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की 10 टीमों ने अपने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। चार कप्तानों को रिलीज कर दिया है। इनमें श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं।

Advertisement

आईपीएल के फैंस के लिए आज का दिन खास था, क्योंकि अब सारी अटकलें खत्म हो गई हैं कि कौन-कौन रिटेन होगा और किसे रिलीज किया जाएगा। कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। सबसे कम 2 खिलाड़ी पंजाब किंग्स ने रिटेन किए हैं और सबसे ज्यादा 6-6 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किए हैं। हेनरिक क्लासेन सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिनको 23 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन किया है।

Advertisement

IPL 2025 से पहले रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट

मुंबई इंडियंस – जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30) और तिलक वर्मा (8 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीसा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़) और एमएस धोनी (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़)

आरसीबी – विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़)

पंजाब किंग्स – शशांक सिंह (5.50 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, और अभिषेक पोरेल

लखनऊ सुपर जायंट्स – निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान

कोलकाता नाइट राइडर्स – सुनील नारायण, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा

सनराइजर्स हैदराबाद – हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नीतीश रेड्डी (6 करोड़) और ट्रेविस हेड (14 करोड़)

गुजरात टाइटन्स – शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान

Related Articles

Back to top button