छत्तीसगढ़

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, इजराइल ने ईरान पर किया हमला..

इजराइल ने शनिवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए और कहा कि उसने इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा इजराइल पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल के जवाब में उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

Advertisement

विस्फोटों की आवाज ईरान की राजधानी तेहरान में भी सुनी गईं। हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि इन हमलों से कितना नुकसान हुआ।

Advertisement

इन हमलों ने दोनों कट्टर शत्रुओं के बीच ऐसे समय में पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है जब पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह- गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला- पहले से ही इजराइल के साथ युद्धरत हैं।

Related Articles

Back to top button