देश

विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची….

यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतर दिए हैं। बीजेपी ने गाज़ियाबाद से संजीव शर्मा को, करहल से अनुजेश यादव को, कुंदरकी रामवीर ठाकुर को, खैर से सुरेंद्र दिलेर को,फूलपुर से दीपक पटेल को, कटेहरी धर्मराज निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement

आपको बता दें कि प्रदेश ईकाई की ओर से उपचुनाव होने वाली हर एक सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बीजेपी हाईकमान को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने फ़ैसला लिया है और फाइनल सूची जारी कर दी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button