छत्तीसगढ़

जिले में बिजली के खंभे में टकराने से बाइक सवार की हुई मौत..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में तेज रफ्तार बाइक के बिजली के खंभे में टकराने से बाइक सवार की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों की सूचना पर 112 से बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर जांच उपरांत डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया है।।

Advertisement

दरअसल पूरा मामला जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमी के देवरी खुर्द इलाके का है जहां पर कल शाम हमेशा की तरह दुध बेच कर अपने घर अमारू जा रहे चंद्रिका यादव की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे चंद्रिका यादव सड़क किनारे फेका गया। सड़क से आनेजाने वाले ग्रामीणों की नजर जैसे उस पर पड़ी उन्होंने तत्काल 112 की मदद से बाइक सवार चंद्रिका यादव को जिला अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।।जिसके बाद अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पँचनामा कर्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक को सर और एक पैर पर गंभीर चोट आई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट है।।

Advertisement

Related Articles

Back to top button