देश

कश्मीर में एक और आतंकी हमला, डॉक्टर समेत 7 की गोलियों से भूनकर हत्या..

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने लोगों के एक समूह पर हमला करके एक डॉक्टर समेत 7 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या दी।

Advertisement

आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग निर्माण का काम कर रही एक निजी कंपनी के दूसरे राज्यों से आए मजदूरों के कैंप पर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों द्वारा की गई इस गोलीबारी में एक डॉक्टर के अलावा 6 श्रमिकों की मौत हो गई। इस हमले को अंजाम देकर आतंकी वहां से भाग खड़े हुए।

Advertisement

हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबल यहां पहुंचे और उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी करके आंतकियों को खोजने का काम शुरू कर दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं के तहत यहां पर टनल निर्माण का काम हो रहा था, मारे गए 7 लोगों में से 6 यहां काम कर रहे मजदूर ही थे। गांदरबल क्षेत्र में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र में आता है।

Related Articles

Back to top button