छत्तीसगढ़

मामूली विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, हुआ गिरफ्तार

कोंड़ागांव – केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलाडीही निवासी प्रार्थी मनसाराम मरापी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया कि मेरे चाचा का लड़का भुखन और उसका छोटा भाई निरंजन दोनों एक साथ घर मे रहते हैं। जो कि शराब पीकर आए दिन आपस मे लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। रोज की तरह लड़ाई कर रहे थे। चूंकि दोनों शराब के आदि हैं, ऐसे में किसी ने लड़ाई की ओर ध्यान नहीं दिया। फिर मैने कुछ देर बाद अपने पड़ोसी राजाराम और ग्राम कोटवार के साथ वहां जाकर देखा तो मृतक भुखन लाल खून से लथपथ घर के कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था। शरीर मे कोई हलचल नहीं था, और वहां पर ईट के टुकड़े बिखरे हुए थे, और उसका भाई निरंजन वहां पर नहीं था। तब हमने तत्काल केशकाल आकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

Advertisement


प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच कार्यवाही में लिया गया। केशकाल पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आस-पास के लोगों से पूछताछ व घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि मृतक के भाई निरंजन के द्वारा किसी धारदार हथियार एवं ईंट से हमला कर हत्या करना पाए जाने पर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

Advertisement

आरोपी की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी निरंजन मरापी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध करना स्वीकार किया। ततपश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल, उ.नि शोभितराम साहू, स.उ.नि कंवल शोरी, स.उ.नि हेमंत देवांगन, प्र.आर ईश्वर नेताम, महतू मण्डावी, आर. नीलेश ध्रुव, सोमनाथ शोरी, फलेश्वर सिन्हा, अमित मरावी, मनोहर निषाद एवं अमित मंडावी का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button