जांजगीर-चाम्पा

शोरूम से बाहर निकली नई गाड़ी, ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर, बड़ा हादसा टला…..

जांजगीर की सत्या एजेंसी में पूजा के बाद बाहर निकालते वक्त नई कार बेकाबू हो गई. कार चला रहे मालिक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया. इससे सामने खड़ी 4-5 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं सामने खड़े लोग बाल-बाल बचे और आगे जाकर सड़क पर उतर गई. कार चला रहा मालिक भी बाल-बाल बचा है. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. इस तरह बड़ी घटना टल गई है.

Advertisement

Advertisement



जानकारी के मुताबिक, चाम्पा के व्यक्ति ने जांजगीर की सत्या एजेंसी से नई कार खरीदी थी. पूजा के बाद जब एजेंसी से कार निकाली जा रही थी, तभी कार बेकाबू हो गई और सामने खड़ी 4-5 बाइक को कार ने क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर आगे जाकर सड़क पर कार उतर गई. एजेंसी के बाहर कुछ लोग खड़े थे, जो बाल-बाल बचे हैं.

Related Articles

Back to top button