देश

विधानसभा के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग….मचा हड़कंप

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विधानसभा के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। इस दौरान ये शख्स करीब 50 फीसदी जल गया है। शख्स को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। शख्स की पहचान मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

Advertisement


आज करीब 3:15 बजे, थाना क्षेत्र हजरतगंज, विधान सभा मार्ग पर मुन्ना विश्वकर्मा (आयु लगभग 40 वर्ष) नाम के शख्स ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है।

Advertisement

मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस के रंजीत चक्रवर्ती के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button