बिलासपुर

मंगला में 9 दुर्गा प्रतिमाओं का एक साथ हुआ भव्य स्वागत…..

बिलासपुर – शहर में नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमा के आगमन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार रात मंगला में 9 दुर्गा प्रतिमाओं का एक साथ भव्य स्वागत किया गया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।

Advertisement

शहर में इस वर्ष भी नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के आगमन का आयोजन जोर-शोर से हो रहा है। विभिन्न समितियों द्वारा माता का स्वागत अनोखे और भव्य तरीके से किया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह आकर्षक लाइटों से आगमन स्थल को सजाया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

Advertisement

मंगला क्षेत्र में रविवार रात को 9 दुर्गा प्रतिमाओं का एक साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रतिमाओं का आगमन बैंड-बाजे और माता के गीतों के साथ हुआ। आस-पास की कॉलोनियों और वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित हुए और भव्य स्वागत का आनंद लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया। पूरे शहर में नवरात्र का उत्साह देखने लायक है और हर कोई मां दुर्गा के स्वागत के लिए उत्सुक है।

Related Articles

Back to top button