छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : इन जिलों में बारिश के आसार….

प्रदेश में बारिश थमने के बाद से दिन का पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश के 11 जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया। सुकमा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री को भी पार कर गया।

Advertisement

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था, यहां तापमान 35.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अक्टूबर से सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज -चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। रायपुर जिले के माना एयरपोर्ट में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और उत्तरी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों से वापस चला गया है।

वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। अंबिकापुर में शनिवार को न्यूनतम पारा 20.1 डिग्री रहा। इसके अलावा बाकी शहरों में न्यूनतम तापमान भी 24-25 डिग्री ही बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। दिन का तापमान अधिकतम 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को रायपुर में सुबह से ही तेज धूप निकले रही और गर्मी ने लोगो को परेशान किया।

Related Articles

Back to top button