रायगढ़

जंगल में आराम फरमाते हुए हाथियों की तस्वीरें आयी सामने….

रायगढ़ जिले के धमरजयगढ़ वन मंडल में विचरण करने वाले जंगली हाथियों का एक ड्रोन कैमरे का वीडियो सामने आया है। जिसमें हाथियों का दल जंगल में आराम करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान अन्य हाथी निगरानी बनाये हुए हैं।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के रायगढ़ रोड़ में स्थित अनिल ढाबा के सामने जंगल में हाथियों के दल का विश्राम करते हुए ड्रोन कैमरे का वीडियो हाथी मित्र दल के सदस्यों ने लिया है।

Advertisement

उनके अनुसार हाथियों का यह दल धरमजयगढ़ वन मंडल के मेढ़रमार, लामबहरी,तेंदूमार या शेरबन की ओर आगे बढ़ सकते हैं। हाथी मित्र दल के सदस्यों ने इस क्षेत्र के लोगों को रायगढ़ मुख्य मार्ग तथा ओंगना मार्ग में सावधानी पूर्वक आवागमन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button