छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों तरफ से फायरिंग जारी….

नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी। मुठभेड़ में अब तक 7 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के शवों के साथ बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी चल रही है।

Advertisement

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नारायणपुर- दंतेवाड़ा की सीमा पर चल रही है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित है। एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। दंतेवाड़ा- नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button