छत्तीसगढ़

यह बने ऊर्जा विभाग के सचिव,जारी हुआ आदेश..

रायपुर: राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर अस्थाई रूप से सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थ किया है।

Advertisement

इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

Advertisement

इस नियुक्ति के साथ ही वर्तमान में सचिव, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आईएएस अधिकारी श्री पी. दयानंद (2006 बैच) को इस पद से मुक्त कर दिया गया है।

डॉ. रोहित यादव के पदभार ग्रहण करने के साथ ही श्री पी. दयानंद केवल सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिव, खनिज साधन विभाग और सचिव, जनसंपर्क विभाग का कार्यभार संभालेंगे।

राज्य शासन द्वारा यह आदेश आज जारी किया गया, जिसके तहत डॉ. रोहित यादव ऊर्जा विभाग के सचिव का कार्यभार संभालेंगे और राज्य के विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे।

Related Articles

Back to top button