देश

घर के बाहर खड़ी कार में 5 शव मिलने से मचा हड़कंप….

एक घर के बाहर खड़ी कार में 5 शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह तिरुचि-कारईकुडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नमनसमुद्रम के पास एक इमारत के बाहर खड़ी कार में एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक ये सभी तमिलनाडु के सेलम के रहने वाले थे। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिजनेस के लिए मणिगंडन नाम के शख्स ने लोन लिया हुआ था, जो कि काफी ज्यादा हो गया था। इसी दबाव में आकर परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

Advertisement


मृतकों की पहचान 50 वर्षीय मणिगंडन, उनकी पत्नी नित्या (48), उनकी मां सरोजा (70) बेटी निहारिका (22) और बेटा धीरन (20) के रूप में हुई है। ये सभी लोग सेलम जिले के स्टेट बैंक कॉलोनी के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने सुबह 9 बजे इलानकुडीपट्टी में एक मठ के सामने कार खड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

वहीं पुदुकोट्टई जिले की नमनसमुद्रम पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पुदुकोट्टई के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा संदेह है कि सभी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि सामूहिक खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button