छत्तीसगढ़बिलासपुर

अचानकमार टाइगर रिजर्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – अचानकमार टाइगर रिजर्व अंतर्गत शिवतराई मीटिंग हॉल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

Advertisement

यह प्रशिक्षण एम स्ट्राइप्स मोबाइल पेट्रोलिंग ऐप के आइडियाज और इंप्लीमेंनतेशन, उनमें आ रही प्रॉब्लम्स, फेस 4 मॉनिटरिंग, कैमरा ट्रैपिंग आदि के संबंध में दिया गया। विदित हो कि देश के प्रत्येक टाइगर रिजर्व में एम स्ट्राइप्स मोबाइल पेट्रोलिंग ऐप के माध्यम से डेली पेट्रोलिंग की जाती है एवम ऑनलाइन डाटा कलेक्ट कर जीआईएस सेल भेजा जाता है।

Advertisement

जहा मंथ वाइस डाटा एनालिसिस से प्रतिदिन पेट्रोलिंग की दूरी & क्षेत्र सहित वन & वन्य जीव की स्थिति, थ्रेट्स, जल उपलब्धता, मानवीय गतिविधियों आदि की सटीक जानकारी प्राप्त होती है।

इसीलिए इस महत्वपूर्ण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड डायरेक्टर मनोज पांडे & डिप्टी डायरेक्टर गणेश यू आर के निर्देशन & मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एनटीसीए के रीजनल ऑफिस नागपुर से आए वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट अनिल दशहरे & टेक्निकल ऑफिसर अनूप कुमार प्रधान जी के द्वारा दिया गया।

उनके द्वारा फेस 4 मॉनिटरिंग & एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग में आ रही समस्याओं के कारणों और उनकी समाधान को सटीक जानकारी दी गई, साथ ही सभी स्टाफ की पेट्रोलिंग संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।

उक्त प्रशिक्षण के दौरान सहायक संचालक कोर/बफर, रेंज ऑफिसर कोर/बफर एवम एटीआर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button