देशनई दिल्ली

12 बजे होगा नए CM के नाम का ऐलान..

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए आज 11.30 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक होगी. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे.

Advertisement

उम्मीद है कि इस दौरान ही केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. इस्तीफे के साथ ही LG को विधायक दल के नेता के नाम की चिट्ठी भी सौंपी जा सकती है.

Advertisement

बता दें कि केजरीवाल ने कल ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएंगे.

नए मुख्यमंत्री के लिए जिन लोगों का नाम चल रहा है, उनमें दिल्ली की मंत्री आतिशी को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. केजरीवाल ने गिरफ्तारी से पहले आतिशी को सबसे ज्यादा मंत्रालय दिए थे.

इस लिस्ट में दो बार के विधायक और मंत्री कैलाश गहलोत दूसरे नंबर पर हैं. पुराने और अनुभवी नेता गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज का नाम भी लिस्ट में शामिल है.

आम आदमी पार्टी के किस नेता को दिल्ली का नया सीएम बनाया जाएगा. इस सवाल पर ही सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी नए सीएम के नाम का ऐलान 12 बजे कर देगी.

इससे पहले 11.30 बजे विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें चर्चा के बाद एक नाम पर सहमति बनेगी. इस मीटिंग के बाद ही नए सीएम का नाम सामने आ जाएगा.

Related Articles

Back to top button