गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

रिहायसी इलाके में एक बार फिर दिखाई दिया भालू, मचा हड़कंप..

(उज्ज्वल तिवारी ) पेण्ड्रा। जिले में भालुओं के रिहायसी इलाके में घुसने का मामला एक बार फिर समाने आया है। जहां गांव में एक भालू सुबह सुबह घुस गया था। जिसके घुसने से गांव में हड़कंप मच गया था। और जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल दिखाई दिया था।

Advertisement

वहीं आपको बता दें कि जिले के एक गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक भालू गांव की गलियों में आ पहुचा था। भालू के रिहायशी इलाके में पहुंच जाने से जहां ग्रामीण दहशत में है तो जानकारी मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंच कर लोगो को सतर्क रहने को कहा गया है।

Advertisement


दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही वन मंडल के पेंड्रारोड वन परिक्षेत्र का है जहां पर आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया था, जब एक भालू कोरजा गांव की बस्ती में आ घुसा ग्रामीणों ने गांव के रिहायशी बस्ती में भालू को देखने के बाद लोग दहशत में आ गए थे।

हालांकि कुछ देर के बाद भालू कोरजा बस्ती होते हुए बालधार गांव की ओर निकल गया था वही ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला वन परिक्षेत्र के अधिकारियो ने मामले की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है साथ ही वन अधिकारियो की मानें तो उनकी टीम गांव के आसपास ही मौजूद है।

अगर भालू फिर नजर आता है तो आसपास के गांवो में मुनादी कराई जाएगी वही उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया संभवतः भालू के कोरजा से बालधार होते हुए जंगल की निकल जाने की संभावना जाहिर की है।

वहीं लोगो की माने तो लोगो का कहना है कि भालूओ के लिए योजना बनाकर भालुओं के संरक्षण के लिए उपाय किया जाना चाहिए। ताकि भालु रिहायासी इलाकों एवं गांव में ना पहुंच सके। साथ ही लोग भालू के हमले का शिकार ना हो सके।

Related Articles

Back to top button