छत्तीसगढ़

BREAKING : जादू-टोने की शक में, 1 ही परिवार के 5 लोगों की हत्या…..

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला कोंटा और जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। हत्या करने वाले सभी आरोपी उसी ग्राम के हैं। थाना कोंटा के कैंप मुरलीगुडा के समीप स्थित ग्राम इटकल की यह पूरी घटना है ।

Advertisement

इससे 4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button