छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिम्स में भर्ती मरीज के अटेंडर से मारपीट व छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…..

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले ) : बिलासपुर – सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती मरीज के एटेंडर मां बेटी के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement


रविवार की रात सिम्स में भर्ती मरीज के एटेंडर युवती से भोजन ठेकेदार के कर्मचारी उसका मोबाइल नंबर मांग रहे थे। नही देने पर कर्मचारियों ने उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने लगे। जिसकी जानकारी युवती ने अपनी मां को दी थी।

Advertisement

तब मां ने उन मनचले लड़को को डांटते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कह दी। जिससे ये लड़के भड़क गए और मां बेटी दोनों से साथ मारपीट कर भाग निकले। जिसकी शिकायत सोमवार की सुबह युवती ने हॉस्पिटल के एमएस और पुलिस से की थी।

सिम्स प्रशासन और कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही किया और आरोपी भोजन ठेकेदार के कर्मचारी अभिषेक सूर्यवंशी, ऋतुराज, राहुल, समीर और नागेश पांचों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ कार्यवाही की है

Related Articles

Back to top button