अम्बिकापुर

एल्युमिनियम प्लांट में बड़ा हादसा, 2 की मौत कई मजदूर दबे…..

सरगुजा जिले के बतौली इलाके में स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिनियम प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में कोयला हापर के गिरने से दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया है।और अभी भी कई लोगों के हापर के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।कंपनी के प्लांट में हाइड्रा और जेसीबी मंगाई गई है। साथ ही गैस कटर से लोहे को काटकर मलबा हटाया जा रहा है। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 5 मजदूरों को बाहर निकाला जा सका।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में तीन से चार मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट में मैनपाट से लाए गए बाक्साइट का परिशोधन कर एलुमिना बनाया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button