छत्तीसगढ़

प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे आईएएस अमित कटारिया…..

रायपुर : प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसरों का वापस लौटना शुरू हो गया है। बीते आठ महीनों में चार आईएएस अफसर राज्य लौट चुके हैं। इनमें एसीएस रिचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव अविनाश चंपावत, रितु सेन शामिल हैं।

Advertisement

जबकि सुबोध सिंह और एलेक्स पॉल मेनन भी जल्द छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं। इससे पहले आज अपना टर्म पूरा कर 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। उन्होंने ज्वाइनिंग भी कर ली है।

Advertisement

ज्वाइनिंग के बाद अमित कटारिया ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक IAS डॉ रोहित यादव और IAS रजत कुमार भी जल्द ज्वाइन करने वाला है।

2005 बैच के IAS रजत कुमार 5 सितंबर को ज्वाइन कर लेंगे, वहीं 2002 बैच के रोहित यादव की ज्वाइनिंग के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Related Articles

Back to top button