देश

विधानसभा चुनाव के लिए 29 बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी..

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक, देविंदर सिंह राणा को नगरोटा सीट से टिकट दिया गया है। गुलाबगढ़ एसटी के लिए आरक्षित सीट है।

Advertisement

यहां से बीजेपी ने मोहम्मद अकरम चौधरी को उतारा है। हब्बाकदल सीट से अशोक भट्ट ताल ठोकेंगे। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

Advertisement

पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होगा। पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं जबकि इसके कुछ ही देर बाद जारी दूसरी सूची में सिर्फ 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई।

इससे पहले, पार्टी की ओर से तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे।

हालांकि, बाद में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची वापस ले ली गई और फिर सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की गई।

Related Articles

Back to top button