देश

काशी विश्वनाथ मंद‍िर के पास 100 साल पुराना मकान गिरा,एक की मौत,आठ घायल..

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के बगल की गली में एक 100 साल पुराना मकान गिर गया, जिसमें आठ लोग दबकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस व रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक बेबी की हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Advertisement

अस्पताल में छह लोगों का इलाज जारी है, जिसमें एक महिला सिपाही भी शामिल है, जो ट्रामा सेंटर में भर्ती है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर जांच में जुटी हुई हैं और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

Advertisement

डीएम और सीएमओ घायलों का हालचाल लेने पहुंचे
डीएम एस राजलिंगम और सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी घायलों का हालचाल लेने पहुंचे। यह घटना एक बड़ी त्रासदी है और प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। पुराने मकानों की जांच और मरम्मत पर ध्यान देना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button