देश

उज्जैन में बना डमरू बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड…..

सावन मास के तीसरे सोमवार पर महाकाल की नगरी उज्जैन में 1500 डमरू एक साथ बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। महाकाल लोक स्थित शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादकों ने प्रस्तुति देकर यह रिकॉर्ड बनाया है। भगवान भोलेनाथ को डमरू बहुत प्रिय है, जिससे आज उनकी नगरी गूंज उठी।

Advertisement

इसके पहले फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन न्यूयॉर्क ने 488 डमरू एक साथ बजाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस आज उज्जैन में 1500 डमरू बजाकर तोड़ दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में डमरू वादन के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने की पहल की थी।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऋषिनाथ ने डमरू वादन के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की घोषणा कर सर्टिफिकेट प्रदान किया है। इसके बाद सीएम ने डमरू वादन के विश्व रिकॉर्ड के लिए उज्जैन को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button