खेल

BREAKING : यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी के बदौलत इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की ये तीसरी जीत है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है और 3-1 की बढ़त बना ली है। चौथे मैच में जिम्बाब्वे ने भारत के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा । इसके जवाब में भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.2 ओवर में ये टारगेट हासिल कर लिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने 39 गेंद में 58 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए। यशस्वी शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 93 रन बनाए।

Advertisement

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। हालांकि, टीम इंडिया को पहले विकेट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिम्बाब्वे की टीम ने अपना पहला विकेट 60 से ज्यादा रनों के बाद खोया। अभिषेक शर्मा ने तदिवानाशे मारुमानी को 32 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। शिवम दुबे ने दूसरे ओपनर वेस्ली मधेवेरे को आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर ने बेनेट को पवेलियन भेजा। कैंपबेल को बिश्नोई ने रन आउट किया। तुषार ने सिकंदर रजा को 46 रन पर कैच आउट कराया। कप्तान रजा ने हालांकि अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाकर जिम्बाब्वे को 150 से अधिक रन के स्कोर तक पहुंचाया। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों को विकेट मिले।

Advertisement

Related Articles

Back to top button