छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की पांचवीं किस्त इस दिन होगा जारी..

Advertisement

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत पांचवीं किस्त यानी जुलाई माह की सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 1 जुलाई को अंतरित की जाएगी।

Advertisement

महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। राज्य में 1 मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना लागू की गई है।

अब तक लाभार्थियों को चार किस्त का भुगतान किया जा चुका है। इसी कड़ी में अब जुलाई माह की सहायता राशि का भुगतान 1 जुलाई को किया जाएगा। 63.59 लाख हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान होगा।

जिसके तहत उनके आधार से लिंक हुए बैंक खाते में सहायता राशि प्राप्त होगी। वहीं, ऐसे हितग्राही जिनके खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button