देश

अमरनाथ यात्रा शुरू…..तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना

Advertisement


शनिवार को कश्मीर में स्थित वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। श्रीनगर में हिमालय में स्थित बाबा अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और नुनवान शिविरों से रवाना हो गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 3800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं जहां प्राकृतिक रूप से बर्फ की शिवलिंग का निर्माण होता है।

Advertisement

यह यात्रा 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किमी लंबे बालटाल मार्ग से शुरू हुई है। अमरनाथ यात्रा के लिए ये दोनों पारंपरिक मार्ग रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों रास्तों पर तीर्थयात्रियों के जत्थों को संबंधित उपायुक्तों और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने रवाना किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री बेसिक कैंप से 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया।

तीर्थयात्री दोपहर में कश्मीर घाटी पहुंचे, जहां प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तीर्थयात्री गुफा मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इस बार यह यात्रा सिर्फ डेढ़ महीने चलेगी और 19 अगस्त को खत्म होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button