देश

बड़ा हादसा, नदी का अचानक बढ़ गया जलस्तर….अभ्यास कर रहे कई जवानों के मौत की खबर

Advertisement


लद्दाख में एक नदी में अभ्यास कर रहे जवानों की मौत की खबर आ रही है। नदी में टैंक के साथ जवान अभ्यास कर रहे थे तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया तेज बहाव में पांच जवान बह गए। जानकारी के मुताबिक एक शव ही बरामद किया जा सका है। वहीं बाकी के जवानों के शव भी अब तक नहीं मिले हैं।

Advertisement

नदी से टी-72 टैंक को निकाला गया है। घटना एलएसी के पास ही न्योमा चुशुल इलाके की है। बताया गया कि रक्षा अधिकारी टैंक को नदी पार कराने की एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक नदी में सैलाब आ गया। पांच जवानों की मौत के अलावा कई के घायल होने की भी सूचना है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में यह नदी है जिसमें अभ्यास से पहले पानी ज्यादा नहीं था।

अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव का काम तत्काल शुरू कर दिया गया है। बाकी चार जवानों के शवों का भी तलाशी अभियान चलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button