देश

वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

 

Advertisement

फर्जी मतदान और फेक वोटर आईडी पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का फैसला लिया है। अब देश के लोगों को अपनी वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना पड़ेगा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव और यूआईडीएआई के सीईओ और चुनाव आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि वोटर आईडी कोर्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button