बिलासपुर

देखिये VIDEO : कार से कुचलकर बछड़े की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल….

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – बछिया के ऊपर कार चढाकर,उसे मारने वाले आरोपी शेख शाहिद को तारबाहर पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मामले मे उसे जेल भेजा गया है.पुलिस नें आरोपी शेख शाहिद को पेण्ड्रीडीह बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है.

Advertisement

सड़क पर बैठी बछिया पर कार चढ़ाकर उसे मारने के मामले मे लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद, आरोपी शेख शाहिद को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है. तारबाहर क्षेत्र मे हुई इस घटना का विडिओ सामने आने के बाद, सोशल मीडिया मे इसका जामनकर विरोध हो रहा था.तारबाहर पुलिस नें मामले मे पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई सम्बंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की, घटना के बाद से आरोपी शेख शाहिद फरार था. जिसे पुलिस मे पेण्ड्रीडीह बाईपास से कार सहित गिरफ्तार किया.

Advertisement

इस दिल दहला देने वाली घटना का सभी नें निंदा किया. हिन्दू संगठनों नें मामले मे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की. पुलिस नें आरोपी शेख शाहिद को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button