देश

शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, खुलते ही सेंसेक्स ने रचा इतिहास..

Advertisement

शेयर बाजार में आज वीकली एक्सपायरी के दिन यानी गुरुवार को शानदार शुरुआत रही। प्रमुख घरेलू इंडेक्स सेंसेक्स करीबन 400 अंक बढ़कर 77145.46 पर ओपन हुआ। यह इसका अब तक का रिकॉर्ड हाई है। इससे पहले सेंसेक्स सोमवार 10 जून को 77,079.04 अंक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था.

Advertisement

जब रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद के लिए थपथ ली थी। वहीं, आज निफ्टी ने फिर से 23,480.95 के रिकॉर्ड हाई को टच किया। इससे पहले एनएसई निफ्टी 118.35 अंक 0.51% बढ़कर 23,441.30 पर खुला था। BSE पर शुरुआती कारोबार में नेस्ले इंडिया, HCL टेक, इंफोसिस, विप्रो समेत के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी देखी गई। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और ICICI बैंक के शेयर में 1% तक की गिरावट है।

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई को छुआ था, जबकि सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा ही दूर रह गया था। बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 149.98 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान एक समय यह 593.94 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 77,050.53 अंक पर पहुंच गया था, जो इसके सर्वकालिक उच्चस्तर 77,079.04 से केवल 28.51 अंक दूर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 177.1 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर दिन में कारोबार के दौरान 23,441.95 के अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

कारोबार के अंत में यह 58.10 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,322.95 के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 33.49 अंक की गिरावट के साथ 76,456.59 अंक पर रहा था। हालांकि, निफ्टी 5.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 पर बंद हुआ था

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button