छत्तीसगढ़

पशु तस्करी की आशंका के चलते दो लोगों की मौत..1 घायल अस्पताल में भर्ती..

Advertisement

रायपुर। रायपुर के आरंग में भेंसो को ट्रक में भरकर ओडिशा बाजार बेचने ले जाते हुए तस्करी की आशंका के चलते दो लोगों की हत्या कर दी गई है। दो ने बचने के लिए खाली नदी में छलांग लगाई।

Advertisement

एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरे का निजी अस्पताल में इलाज जारी जारी है। मृतकों के नाम का नाम चांद मिया और गुड्डू खान। घायल सद्दाम खान का इलाज जारी है।

सभी आरोपी फरार हैं। आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 3 बजे की है। ट्रक में भैंस का परिवहन किया जा रहा था।

इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक को रोका और ड्राइवर सहित दो अन्य की पिटाई कर दी। इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर और उसके साथी ने खुद के बचाव के लिए खाली नदी में कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई।

इस मामले को लेकर आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि देर रात घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां एक युवक की मौत हो गई थी वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे। टीम ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घायल के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button