मनोरंजन

आ गया “गुल्लक” सीजन 4….अन्नू मिश्रा की जिंदगी जॉब और प्यार की तरफ वही अमन ने रखा जवानी की दहलीज पर कदम

Advertisement

Advertisement


साल 2019 में TVF ने अपनी सबसे शानदार सीरीज गुल्लक को ऑडियंस के सामने पेश किया था। उस समय OTT प्लेटफार्म पर हल्की, दिल खुश कर देने वाली कहानियां कम ही मौजूद थीं। ऐसे में गुल्लक आई और कमाल कर गई। एक साधारण सा मिश्रा परिवार, दो बेटे, पुराना घर, मसालों के डब्बों, कूकर की बजती सीटी की आवाज से भरी किचन और मिस्टर एंड मिसेज मिश्राइन, ये थी गुल्लक। अब इस सीरीज का चौथा सीजन सोनी लिव पर प्रीमियर हो गया है जो शानदार है।

गुल्लक सीजन 4 अन्य तीनों सीजन से थोड़ा अलग है। अब स्कूल और नौकरी ढूंढने वाले बच्चे अन्नू और अमन बड़े हो गए हैं। इस सीजन में किरदारों की थोड़ी समझदारी ज्यादा दिखती है। अन्नू मिश्रा की जिंदगी जॉब और प्यार की तरफ आगे बढ़ती दिखेगी तो दूसरी तरफ अमन अब जवानी की दहलीज पर कदम रख चुके हैं।

इस सीरीज में इन्हीं मुद्दों को उठाया गया है जब पेरेंट्स बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। गुल्लक 4 परवरिश, शांति और संतोष मिश्रा की बच्चों को लेकर परेशानियों से घिरी हुई है। लेकिन पड़ोसन बिट्टू की मम्मी की एंट्री हर उस सीन को खास बना देती है जिसमें वो नज़र आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button