देश

श्रद्धालुओं की मिनी बस को ट्रक ने रौंदा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत..

Advertisement

हरियाणा के अंबाला में गुरुवार देर रात एक ट्रक और मिनी बस की आपस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के थे.

Advertisement

इसके अलावा हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है.

जानकारी के मुताबिक मिनी बस में बैठे लोग माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में श्रृद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई और मिनी बस चकनाचूर हो गई

बस में सफर करने वाली शिवानी ने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, हादसा होने के बाद सबसे पहले निकलकर भाग गया. बस के अंदर 30 से 35 लोग थे और वैष्णो देवी जा रहे थे. हम लोग की आंख लग गई, पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button