छत्तीसगढ़

युवती से अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार..

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : चकरभाटा थाना क्षेत्र के एक युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धरदबोचा।

Advertisement

बता दे की युवती कॉलेज का एग्जाम दिलाने जा रही थी तभी रास्ते में मोटरसाइकिल चालक युवक कॉलेज छोड़ने की बात कहते हुए।

उसे अपने घर ले गया और उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया।  रोती, बिलखती युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

फिर क्या था पीड़िता, परिजनों सहित थाना पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। चकरभाटा पुलिस मामले को गंभीरता से लिया और 376 का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी दीपक कौशिक को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी दीपक कौशिक उर्फ़ लाला के खिलाफ धारा 376 के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button