देश

संदेशखाली में CBI रेड, मिले हथियार’ एनएसजी कमांडो तैनात..

Advertisement

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक बार फिर से छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआई को कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं। इसके अलावा, सीबीआई ने विदेश में बनी पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में छापे मारे।

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में तलाशी अभियान के दौरान विदेश निर्मित पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद जब्त किए। इलाके में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो (NSG) की एक टीम तैनात कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किए जाने की घटना से जुड़ा है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर पांच जनवरी को संदेशखली में उस समय हमला किया गया था जब वह कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शेख के परिसर पर छापा मारने गई थी।

अधिकरियों ने बताया कि सीबीआई को अपनी जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार छिपाए गए हैं इसके बाद शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने तलाशी अभियान प्रारंभ किया और उसे विदेश निर्मित पिस्तौल सहित हथियार बरामद हुए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय एजेंसी ने पांच जनवरी की घटनाओं पर तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button